रोहित शर्मा पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद का विवादित बयान: कहा -मोटा और बेकार कप्तान,BCCI ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Mar 3, 2025 - 18:08
Apr 3, 2025 - 13:33
 0  33
रोहित शर्मा पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद का विवादित बयान: कहा -मोटा और बेकार कप्तान,BCCI ने दी तीखी प्रतिक्रिया

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद की विवादित टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है। शमा मोहम्मद ने रोहित को "मोटा और बेकार कप्तान" कहकर न केवल बॉडी शेमिंग की, बल्कि भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक का अपमान भी किया।

अब सोचने वाली बात यह है कि रोहित शर्मा न सिर्फ T20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हैं, बल्कि उनके नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी हैं: जैसे की रोहित शर्मा ने 

✅ T20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई।
✅ वनडे क्रिकेट में 264 रन का व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर बनाया।
✅ आईपीएल में 5 बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया।
✅ ICC टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं।
✅ उन्हें "व्हाइट बॉल क्रिकेट का बादशाह" कहा जाता है।


तो वहीं इधर कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी के बाद क्रिकेट प्रेमियों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर #ShameOnShamaMohammed ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग रोहित शर्मा का समर्थन कर रहे हैं और कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

 तो वही इस प्रकरण के बाद BCCI ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है .  BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा है कि ये होना दुर्भाग्यपूर्ण है, मेरी अपील है कि ऐसे कमेंट ना किये जाएं. ये कमेंट आधारहीन और अपमानजनक हैं. 

 और यही नहीं समा मोहम्मद का यह बयान अब राजनीतिक विवाद का रूप भी ले चुका है। बीजेपी नेताओं ने इसे "भारतीय क्रिकेट का अपमान" बताया और कांग्रेस से स्पष्टीकरण की मांग की है।

अब देखना होगा कि क्या कांग्रेस इस बयान पर सफाई देती है या फिर शमा मोहम्मद के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है। खैर जो भी हो, लेकिन इतना तो तय है कि भारतीय क्रिकेट प्रेमी इस तरह की अनुचित टिप्पणी को स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow