मुंबई में पटाखे फोड़ते हिंदुओं पर भीड़ का हमला, धारदार हथियारों से किया वार: पीड़ित ने वीडियो में कहा – 'मुस्लिम लोग आए, गाली दी और चाकू से हमला किया'"
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साम्प्रदायिक तनाव की खबर है। यहाँ के मीरा रोड इलाके में पटाखे फोड़ने एक विवाद में 2 समुदाय आमने-सामने आ गए। हिन्दू पक्ष ने खुद पर धारदार हथियारों से हमले

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साम्प्रदायिक तनाव की खबर है। यहाँ के मीरा रोड इलाके में पटाखे फोड़ने एक विवाद में 2 समुदाय आमने-सामने आ गए। हिन्दू पक्ष ने खुद पर धारदार हथियारों से हमले का आरोप लगाया है। इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
इस वीडियो को हैंडल से 27 अक्टूबर को शेयर किया गया है। शेयर करते हुए हैंडल ने कैप्शन दिया, “मीरा रोड पर हिन्दुओं पर हमला। चरमपंथियों के एक समूह ने अपने घरों के बाहर पटाखे फोड़ रहे हिन्दुओं पर हमला किया है। धारदार हथियारों से लैस लगभग 10 से 12 हमलावरों ने हिन्दुओं को निशाना बनाया। इसमें तीन घायलों की हालत गंभीर है।”
हमलावरों ने पीड़ितों की दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक समूह कुछ लोगों को पीटता नजर आ रहा है। पीड़ित ने अपने घाव भी दिखाए।
वायरल वीडियो में हरे रंग की टीशर्ट पहने एक पीड़ित ने बताया, “हम लोग बम फोड़ रहे थे। मुस्लिम लोग आए और गाली देकर कहने लगे कि पटाखे क्यों फोड़ रहे हो। जब हमने अकड़ दिखाई तो वो लोग हमें मारने लगे। हम लोग 10 लोग थे। चाकूओं से हम लोग को मारा। कुछ लोग को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।”
मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है। मामले की जाँच की जा रही है। ऑपइंडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। हमसे बातचीत में पुलिस ने घटना की पुष्टि तो की है लेकिन आरोपितों के नाम बताने से इनकार कर दिया।
What's Your Reaction?






