फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने की मेगा डील को मंजूरी, भारतीय नौसेना की ताकत में होगा बड़ा इजाफा

Apr 9, 2025 - 15:06
Apr 17, 2025 - 12:58
 0  15
फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने की मेगा डील को मंजूरी, भारतीय नौसेना की ताकत में होगा बड़ा इजाफा

भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह सौदा 63,000 करोड़ रुपये से अधिक का है, जिस पर जल्द ही हस्ताक्षर होने की संभावना है। इस डील के तहत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर राफेल-एम जेट मिलेंगे।

राफेल मरीन विमान डसॉल्ट एविएशन द्वारा निर्मित हैं और ये वही अत्याधुनिक तकनीक और मारक क्षमता से लैस होंगे, जिनसे भारतीय वायुसेना के पास पहले से मौजूद राफेल जेट हैं। इन विमानों को भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोतों पर तैनात किया जाएगा, जिससे समुद्र में भारत की रक्षा तैयारियों को नया बल मिलेगा।

भारतीय नौसेना को मिलेगा गेम-चेंजर हथियार

राफेल-एम की तैनाती से नौसेना को दूरगामी मिशनों में मदद मिलेगी और यह समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाएगा। इस डील को रणनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे भारत को पाकिस्तान और चीन जैसी चुनौतियों के सामने रणनीतिक बढ़त मिलेगी।

इसके साथ ही, यह सौदा भारतीय वायुसेना के पास पहले से मौजूद राफेल जेट्स को अपग्रेड करने में भी सहायक होगा। इससे वायुसेना और नौसेना दोनों की संयुक्त शक्ति में काफी इजाफा होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow