"मनुस्मृति फाड़ी कुरान को हाथ लगाने की मत सोचना" नदीम शेख की RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती को चुनौती

एक टीवी लाइव डिबेट शो में आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने मनुस्मृति को फाड़ा और तभी से पूरे देश में बहस छिड़ गई है... सोशल मीडिया पर प्रियंका भारती से देश की जनता सवाल पूछ रही है कि क्या उनका यह कार्य ठीक है?
वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग प्रियंका भारती को चुनौती दे रहे हैं कि क्या महज टीवी में फेमस होने के लिए उनका यह कार्य ठीक है? दूसरी तरफ प्रियंका भारती को चुनौती यह भी दी जा रही है कि क्या वो इसी तेवर के साथ यह कार्य दूसरे धर्मग्रंथों के साथ कर सकती हैं? ऐसे में सोशल मीडिया पर नदीम शेख नाम के शख्स ने प्रियंका भारती को चुनौती देते हुए लिखा है कि मनुस्मृति फाड़ी लेकिन कुरान को कोई हाथ लगाने की सोचना भी मत..
मोहम्मद खलिद नाम के शख्स ने लिखा है कि कुरान की हिफाजत की जिम्मेदारी खुद ईश्वर ने ली है, वह ईश्वरीय वाणी है जो लाखों करोड़ों मुसलमानों के दिल में महफूज है..मुगले आजम नाम के यूजर ने लिखा है कि शानदार...जाहिर है एक बड़ा तबका प्रियंका भारती को चुनौती दे रहा है कि जो उसने मनुस्मृति के साथ किया वैसा ही काम कुरान शरीफ के साथ न कर दे..
What's Your Reaction?






