भारत की अर्थव्यवस्था का धमाका: GDP हुई 4.3 ट्रिलियन डॉलर, जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था!

भारत बना दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था
भारत पिछले एक दशक से दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भारत की GDP अब 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो 2015 में 2.1 ट्रिलियन डॉलर थी। इस दौरान भारत ने 105% की अविश्वसनीय वृद्धि दर्ज की है।
जापान को पीछे छोड़ने की तैयारी, जर्मनी अगला लक्ष्य
भारत जल्द ही दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। जापान की वर्तमान GDP 4.4 ट्रिलियन डॉलर है और भारत 2025 की तीसरी तिमाही तक इसे पार कर लेगा। इसके बाद 2027 की दूसरी तिमाही तक भारत जर्मनी (4.9 ट्रिलियन डॉलर) को भी पछाड़ सकता है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
अमेरिका-चीन से आगे कब निकलेगा भारत?
वर्तमान में शीर्ष दो स्थानों पर अमेरिका (30.3 ट्रिलियन डॉलर) और चीन (19.5 ट्रिलियन डॉलर) बने हुए हैं। भारत मौजूदा विकास दर को बनाए रखता है तो अगले दो दशकों में इन दिग्गजों को टक्कर देने की स्थिति में होगा।
भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का इतिहास
2007: भारत ने 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाई (60 साल लगे)
2014: 2 ट्रिलियन डॉलर (सिर्फ़ 7 साल में)
2021: 3 ट्रिलियन डॉलर (कोविड के बावजूद)
2024: 4 ट्रिलियन डॉलर (सिर्फ़ 4 साल में)
अब भारत हर 1.5 साल में 1 ट्रिलियन डॉलर जोड़ने की गति पर है और 2032 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के रास्ते पर है।
क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ?
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की शानदार आर्थिक वृद्धि पर कहा,
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को दोगुना कर दिया है और यह जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।"
भारत की अर्थव्यवस्था न केवल तेज़ी से आगे बढ़ रही है बल्कि वह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। अगर यह रफ्तार जारी रही, तो भारत जल्द ही अमेरिका और चीन को भी कड़ी टक्कर देगा !
What's Your Reaction?






