गृहमंत्री अमित शाह के सख्त आदेश पर जम्मू में रोहिंग्यायों के खिलाफ पुलिस ने चलाया सबसे बड़ा अभियान

Dec 7, 2024 - 15:48
Dec 19, 2024 - 13:04
 0  58
गृहमंत्री अमित शाह के सख्त आदेश पर जम्मू में रोहिंग्यायों के खिलाफ पुलिस ने चलाया सबसे बड़ा अभियान

हिंदुस्तान में अवैध तरीके से रह रहे अप्रवासी रोहिंग्या मुसलमानो की पहचान करने के लिए पुलिस के द्वारा समय-समय पर वेरिफिकेशन अभियान चलाये जा रहे हैं,
आपको बताते चले की कुछ साल पहले जम्मू में अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई के बाद अब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बार फिर उनकी बढ़ती संख्या पर कार्रवाई शुरू की है। 
पुलिस ने जम्मू के विभिन्न इलाकों में रह रहे रोहिंग्याओं की वेरिफिकेशन का काम फिर से शुरू कर दिया है, और इस बार पुलिस उन लोगों के खिलाफ भी सख्त कदम उठा रही है, जो रोहिंग्याओं को जम्मू में अवैध तरीके से बसाने में मदद कर रहे हैं। हाल ही में पुलिस ने 5 स्थानीय प्लॉट मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की, जिनके प्लॉट्स पर बड़ी संख्या में रोहिंग्या रह रहे थे। प्रशासन के द्वारा इन प्लॉट्स में झुग्गियां बनाकर रह रहे करीब 400 रोहिंग्याओं के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए गए,

पुलिस की कार्रवाई के बाद प्लॉट मालिकों ने रोहिंग्याओं को अपने प्लॉट खाली करने के लिए कह दिया है। वहीं, रोहिंग्याओं का कहना है कि वे शरणार्थी के तौर पर यहां रह रहे हैं और उनके पास संयुक्त राष्ट्र का कार्ड भी है। हालांकि, पुलिस के द्वारा प्लॉट मालिकों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद अब रोहिंग्याओं ने अपनी बस्तियां खाली करना शुरू कर दिया है। जम्मू में तैयार किए गए अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, जम्मू, कठुआ और सांबा में करीब 7,000 रोहिंग्या रह रहे थे। इनका डेटा बैंक तैयार किया गया था और उनके बायोमेट्रिक भी लिए गए थे।

अभी हाल के दिनों में भी पुलिस ने बाहरी इलाकों से जम्मू पहुंचे रोहिंग्याओं को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, रोहिंग्या अब न केवल जम्मू, बल्कि डोडा, किश्तवाड़, राजौरी, पुंछ और कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी रह रहे हैं। पुलिस को यह भी पता चला है कि कुछ स्थानीय लोगों ने रोहिंग्याओं से शादी की है और उन्हें किराए पर घर दिए हैं। इसके अलावा, कुछ स्थानीय लोग रोहिंग्याओं को अवैध रूप से जमीन पर बसने में मदद कर रहे हैं।

पिछले कुछ वर्षों में रोहिंग्याओं द्वारा अवैध तरीके से आधार कार्ड और मोबाइल कनेक्शन बनवाने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने 200 रोहिंग्याओं को हिरासत में लेकर हिरानगर होल्डिंग सेंटर भेजा था। सुंजवां कैंप पर आतंकी हमले और अन्य आतंकी गतिविधियों में रोहिंग्याओं पर सवाल खड़े हुए थे। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई बिना वेरिफिकेशन के रोहिंग्याओं को किराए पर घर देता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। अब पुलिस ने रोहिंग्याओं और उनके मददगारों के खिलाफ बड़े कदम उठाने की तैयारी कर ली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow